HomeIndiaआगरा में कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा: जनता का समर्थन और आभार जताते...

आगरा में कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा: जनता का समर्थन और आभार जताते प्रत्याशी

नव केसरी ब्यूरो:-लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिलने के बाद अब कांग्रेस द्वारा लोकसभा क्षेत्रों में धन्यवाद यात्रा का आयोजन का किया जा रहा है। धन्यवाद यात्रा के तहत कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अब क्षेत्र में जाकर जनता को धन्यवाद देते हुए आभार जता रहे हैं। इसी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़े प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा निकाल जनता का आभार जताया। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की ग्रामीण  विधानसभा  के नैनाना जाट,नगला विधि चंद्र,बमरोली अहीर,जारुआ कटरा,मलपुरा,कलवारी सहित कई क्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा धन्यवाद यात्रा निकाल जनता का आभार जताया गया। फतेहपुर  सीकरी से चुनाव लडे़ कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी दल के द्वारा जनता का शोषण तो नहीं किया जा रहा है इस बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि 11 जून से शुरू हुई धन्यवाद यात्रा का आयोजन 15  जून तक किया जाएगा। इस दौरान फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here