HomeIndiaपंजाब में बजट प्रस्ताव की बैठक में दिल्ली की मंत्री आतिशी सिंह...

पंजाब में बजट प्रस्ताव की बैठक में दिल्ली की मंत्री आतिशी सिंह के शामिल होने पर सियासी हंगामा हो गया,

पंजाब:-पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शासकीय कार्यालयों की गोपनीयता बनाए रखने में विफल रहने पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और पंजाब वित्त विभाग की आलोचना की है।

बाजवा ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना सिंह ने आगामी बजट पर पंजाब के वित्त विभाग द्वारा बुलाई गई बैठकों में हिस्सा लिया। यह बहुत अनुचित है कि अन्य राज्यों के मंत्री पंजाब में सरकारी बैठकों में भाग लेते हैं। उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल किया कि पंजाब सरकार की बैठक में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने किस हैसियत से भाग लिया? बाजवा ने पूछा कि क्या पंजाब सरकार की भी कोई आधिकारिक गोपनीयता नीति है?

बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार की आधिकारिक बजट बैठक में किसी बाहरी व्यक्ति को भाग लेने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। वह अर्थशास्त्री भी नहीं हैं, जो बजट पर पंजाब सरकार को एक विशेषज्ञ राय प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि आप की पंजाब सरकार को आप का दिल्ली नेतृत्व सीधे तौर पर चला रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘यह पहले से ही सर्वविदित है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पंजाब के असली मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपने करीबियों के जरिए पंजाब सरकार की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। बाजवा ने कहा कि केजरीवाल ने कभी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त नहीं समझा।’

भाजपा ने कहा- यह कानून का उल्लंघन, पंजाब सरकार को जवाब देना चाहिए

पंजाब भाजपा के प्रवक्ता पूर्व आईएएस एसएस चन्नी ने कहा कि पंजाब बजट प्रस्तावों की बैठक में शामिल होकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कानून एवं संविधान का उल्लंघन किया है। इस पर पंजाब सरकार को जवाब देना चाहिए।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here