HomeIndiaश्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी रेलवे दोबारा .

श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए ख़ुशख़बरी रेलवे दोबारा .

फिरोजपुर : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल ने नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी के बीच 4 फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को फायदा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी और 04071 श्री माता वैष्णो देवी – नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसकी शुरुआत 6 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे होगी और श्री माता वैष्णों देवी पूर्वाह्न 11:25 बजे चलेगी। ये ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों से होते हुए निकलेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 04081/040827 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे चलाई जाएगी। जोकि 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी पहुंच जाएगी। वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 10 सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here