नव केसरी ब्यूरो : बीते रोज हुई बारिश के कारण मौसम में तबदीली स्पष्ट देखी जा सकती है। बारिश के कारण धुंध देखने को मिल रही है, जो कि फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इस बारे में भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. देवीलाल ने बताया कि दो दिन पहले जो हल्की बारिश हुई थी, उसे मौसम में नमी बनी हुई है। जिसके चलते धुंध भी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब 15 जनवरी में मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं भी है। जिसके चलते बिजली कडकऩे, तेज हवाएं व हल्की बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अब अधिकत्तम तापमान 14.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी की बरसात के बाद फोग बने रहने की संभावना है। जिसके बाद लगातार धुंध बढऩे की संभावना है, उन्होंने कहा कि अबकी बार बरसात दिसंबर माह में हुइ है। जिससे बागानी फसलों में सबसे अधिक फायदा हुआ है। बीते वर्षो में जनवरी माह में बरसात होती थी, जिसके चलते फसलों में खासा नुकसान होता था। लेकिन अबकी बार सही समय पर बरसात हुई है। जिसके चलते फसलों की अच्छी ग्रोथ होगी। उन्होंने बताया कि बरसात से किसानों की सिंचाई सहित अन्य समस्या स्वयं ही हल हो जाती हे।
