HomeIndiaसरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

जालंधर:पंजाब में बढ़ते कोहरे को देखते हुए सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, प्रसिद्ध समाज सेवी डाॅ. एसपी सिंह ओबेरॉय जी प्रशाना सदका सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि:) द्वारा पंजाब पुलिस के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के अभियान के तहत दोआबा जोन अध्यक्ष अमरजोत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में टीम ने लाम गांव चौक जालंधर में बिना रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों को रोका और रिफ्लेक्टर लगाए। इस दौरान अमरजोत सिंह जी ने चर्चा के दौरान बताया कि जिले भर में इस घने कोहरे के दौरान विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों से कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने का अनुरोध किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और लोगों की कीमती जान बचाई जा सके। इस मौके पर अमरजोत सिंह अध्यक्ष सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट दोआबा जोन, सुरजीत लाल, अमनदीप कौर एडीसीपी ट्रैफिक, समाज सेवा संगठन नेकी शॉप करतारपुर मास्टर अमरीक सिंह, कैप्टन गुरमेल सिंह, एससी शर्मा, सुरिंदर सिंह काहलों, गगनदीप सिंह चकराला, राजिंदर सिंह, एडवोकेट मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here