HomeStatesPunjabपंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए...

पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए वहां से गुजरेंगी, जाने वजह

पंजाब:- भारतीय किसान यूनियन एकता (BKU) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि  पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए वहां से गुजरेंगी। दरअसल, बीकेयू ने अगले 2 दिन पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

आपको बता दें अपने लंबित मांगों लोकर शंभू बार्डर पर डटे किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद के चलते कल 4 घंटों के लिए टोल प्लाजा को फ्री करवाया गया। बीकेयू ने 12 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा को फ्री कराया। इस दौरान किसी भी वाहन चालक से कोई भी टोल फीस नहीं वसूल करने दी गई। कल पूरे भारत बंद के कॉल के चलते सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का असर पंजाब में भी देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में बुलाई गई तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ गत शाम बुलाई गई किसान संगठनों की मीटिंग सफल नहीं हो सकी है, जिसके बाद किसानों ने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दे डाली है।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here