जालंधर (विजयपाल सिंह):- मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए **Digital Media Association (Regd.) DMA** की ओर से जालंधर में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत **निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर** आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप **गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक**, **बावड़ी धर्मशाला, मोहल्ला नंबर 2, जालंधर कैंट** में आयोजित होगा। इस शिविर में आम जनता के लिए आंखों की जांच के साथ-साथ दवाइयाँ, चश्मे तथा मोतियाबिंद रोगियों की सर्जरी और लेंस *पूरी तरह निशुल्क* उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले DMA के पदाधिकारियों **अमन बग्गा (प्रेसिडेंट), अजीत सिंह बुलंद (चेयरमैन), जसविंदर सिंह आज़ाद (जनरल सेक्रेटरी)** और **हरशरण सिंह चावला (कैंट इंचार्ज)** ने बताया कि कैंप में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ **डॉ. अरुण वर्मा (SMO, ESI Hospital, Jalandhar)** और **डॉ. गुरप्रीत कौर (SMO, Eye Mobile Unit, Jalandhar)** मरीजों की जांच करेंगे।
इस शिविर में सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए **श्री संजीव नागपाल (Nagpal Medicose)** और **राहुल नागपाल (Rahul Mediworld)** मरीजों को आंखों की दवाइयाँ और आई ड्रॉप्स निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे। वहीं **सरदार सविंदर सिंह खट्टर (Cantt Optical Point)** की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुफ्त चश्मे प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मोतियाबिंद के मरीजों की *सर्जरी सिविल अस्पताल जालंधर में निशुल्क की जाएगी*, और ऑपरेशन के बाद **लेंस भी मुफ्त लगाए जाएंगे**।
इस अवसर पर DMA संरक्षक प्रदीप वर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुमेश शर्मा, महिला विंग सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नीतू कपूर, PRO धर्मेंद्र सोंधी, सेक्रेटरी अंकित भास्कर, गुरप्रीत सिंह संधू, अमरप्रीत सिंह,सेक्रेटरी मोहित सेखरी, संजीव कपूर सहित सभी पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 **99158-75333, 94656-89300, 98721-68090, 98726-90888**
—
