HomeStatesPunjabनेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा को हमेशा के लिए बंद करने...

नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा को हमेशा के लिए बंद करने का किसानों का फैसला

नव केसरी टाइम्स ब्यूरो :-नेशनल हाईवे पर पिछले 14 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर बैठे किसानों ने आज टोल प्लाजा को पक्के तौर पर ताले लगाने का फैसला कर लिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल, भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत राय, और मालवा जोन के प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने नई जानकारी देते हुए बताया कि आज लाडोवाल टोल प्लाजा को हमेशा के लिए ताले लगाकर बंद कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि पिछले 14 दिनों से किसानों का यह आंदोलन टोल प्लाजा के रेट में की गई बढ़ोतरी के विरोध में चल रहा है और अब इसे और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आज टोल प्लाजा पर हजारों लोग टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए पहुंचे हुए हैं। दोपहर 3 बजे के बाद टोल प्लाजा को ताले लगा दिए जाएंगे। किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया हुआ था कि अगर टोल रेट में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो 30 जून को हमेशा के लिए टोल प्लाजा को ताले लगाकर बंद कर दिया जाएगा। इस फैसले के बाद टोल प्लाजा पर कभी भी कोई टोल वसूल नहीं किया जाएगा।

किसानों का यह आंदोलन न सिर्फ टोल प्लाजा के बढ़ते रेट्स के खिलाफ है, बल्कि यह उनकी आर्थिक स्थिति पर बढ़ते बोझ के खिलाफ भी है। उन्होंने बताया कि यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा है क्योंकि उनकी बार-बार की अपीलों और मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब जब किसानों ने टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय ले लिया है, तो यह देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here