HomeStatesPunjab🔥 *मां बगलामुखी धाम में फूलों की होली का आयोजन*

🔥 *मां बगलामुखी धाम में फूलों की होली का आयोजन*

D730A769 5216 4DA3 9E22 298247CC34EE🔥जालंधर (सोनू छाबड़ा):-:  मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थितगुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखीहवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित मंत्र माला जाप कर मुख्य यजमान मन्नत भारद्वाज से सपरिवार  पूजा अर्चनाउपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं   इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीतभारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर ने हमें सब चीजें जो मुफ्त में दी हैं, जो बहुत कीमती हैंउन सब चीजों को छोड़कर इंसान यह सोचता है कि मैं कर रहा हूं, वह मुझे सभी सुख देगा। सारा सुखचैनखोकर सोचता है कि अभी पैसा तो जाए। भक्ति बुढ़ापे में कर लेंगे। हम अपनी नीदं चैन और सेहत खोकरपैसा कमा लेते हैं, लेकिन अंत में अच्छी सेहत नींद पाने के लिए धन खर्चं करना पड़ता है। भले ही आपनेतरक्की कर ली हो, बहुत सारा धन कमा लिया हो, बड़ा मकान बना लिया हो, दुकान भी सजा ली हो, लेकिनसेहत पर ध्यान नहीं दिया तो एक समय डॉक्टर की दवाई भी आपके काम नहीं आएगी। आप भविष्य की चिंतामें अपना वर्तमान नहीं खोएं। संयमित जीवन जीने का प्रयास करें। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि धर्म औरकर्तव्यों को छोड़कर केवल एक कर्तव्य पर ध्यान दो, तुम चलो और प्रभु की शरण ग्रहण करो। प्रभु के हो जाओ, वे सभी दुखों और चिंताओं पीड़ाओं को दूर करेंगे। परमात्मा वचन देता है कि तुम शोक मत करना, चिंता मतकरना। ईश्वर कहते हैं कि अपना हाथ मुझे पकड़ाओं, आप प्रभुमय हो जाओ। उनकी शरण से ही सभी दुखोंऔर पाप कर्मों से तुम्हें मुक्ति मिलेगी। आज हवन यज्ञ के उपरांत मां बगलामुखी जी के साथ सभी मां भक्तों नेफूलों की होली खेली एवं मां बगलामुखी जी के चरणों में सभी भक्तों की भलाई के लिए अरदास की। मांबगलामुखी धाम के सेवादार संजीव सांवरिया ने मां बगलामुखी जी एवं भगवान मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैयालाल जी के भजन करते हुए आइ हुई सारी संगीत को भाव विभोर कर झूमने पर मजबूर कर दिया मंदिर परिसरमें सारा नजारा वृंदावन जैसे लग रहा था। इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, पूनम प्रभाकर, मोनिका कपूर, नीरजकपूर, श्रीकंठ जज, हैरी शंकर शर्मा, विक्रम भसीन, संजीव सोंधी, बलजिंदर सिंह,रविन्द्र बांसल, प्रिंस कुंडल, अनिल चड्डा,रोहित भाटिया, गौरव कोहली, अमरेंद्र कुमार शर्मा,राजेंद्र कत्याल,राकेश प्रभाकर, बलवंत बाला,  मुनीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार, मोहित बहल, अशोक शर्मा, विक्रांत शर्मा, गोपालमालपानी, राघव चढ्ढा, समीर कपूर, अश्विनी शर्मा, मोनिका बहल,संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमरेंद्रसिंह,संजीव सांविरया, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, राकी,बावा जोशी, पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, संजीव शर्मा, गुप्ता,मानव शर्मा,  राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, पंकज, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह,अभिलक्षयचुघ,लक्की,वावा खन्ना, सुनील जग्गी,प्रिंस,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरतीउपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here