Weather update:- उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इससे आज पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, अन्य 5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
आने वाले दो दिन भी अलर्ट, ये पश्चिमी विक्षोभ आने वाले दो और दिन एक्टिव रहने वाला है। हिमाचल में इन दिनों में बारिश व बर्फबारी के कारण पंजाब में भी ठंड बढ़ेगी।
प्रमुख शहरों का तापमान,अमृतसर- आज बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान 11 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 12 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 13 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।चंडीगढ़- आज बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।