HomeUncategorizedपांच दिन छा सकता घना कोहरा,पंजाब में धूप खिली मगर ठंड से...

पांच दिन छा सकता घना कोहरा,पंजाब में धूप खिली मगर ठंड से नहीं मिली राहत,

Weather:- पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरा उत्तर भारत गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड से बेहाल रहा। पंजाब में कई दिन बाद धूप तो खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। वहीं, कोहरे के चलते रेल, हवाई एवं सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में भी 12 और 13 जनवरी को बर्फीली हवाएं चलेंगी। चार-पांच दिन तक कोहरे का कहर जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में गुरुवार को भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक अत्यधिक घने कोहरे के आसार हैं।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here