HomeStatesPunjabपंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा हुए अरेस्ट, रेड के बाद ED...

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा हुए अरेस्ट, रेड के बाद ED ने लिया बड़ा एक्शन

नव केसरी ब्यूरो :- पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की थी. कई घंटों चली इस कार्रवाई के बाद ईडी ने मंत्री संजीव आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है. वहीं, इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है.

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, फेमा उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी हुई है. एजेंसी सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ दफ्तर भी शामिल हैं. मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बयानबाजी से शुरू हो गई. जानिए इस मामले से जुड़ी पल-पल की जानकारी…

मंत्री संजीव अरोड़ा अरेस्‍ट लाइव अपडेट…

Sanjiv Arora Arrest LIVE: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन एजेंसी को अब तक कुछ नहीं मिला. उन्‍होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे दबाया नहीं जा सकता. भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है.

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here