**जालंधर:** मकसूदा स्थित नई सब्जी मंडी के फ्रूट कारोबारियों ने सर्वसम्मति से ‘जालंधर फ्रूट मंडी एसोसिएशन’ का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। वरिष्ठ आढ़ती वेद प्रकाश बलूजा के संरक्षण में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वैभव सचदेवा को एसोसिएशन का प्रधान, यशपाल बिट्टा को चेयरमैन और सुखविंदर सिंह भोलू को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित विशेष आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह में पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन एवं जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी तथा शंटी बत्रा सहित कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक हस्तियों ने शिरकत की और नवनियुक्त टीम को बधाई दी।
समारोह के दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरपाल सिंह, सेक्रेटरी दलबीर सिंह, सुपरिटेंडेंट सुखदेव राज, सुपरवाइजर अर्जुन पंडित सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में मंडी के आढ़ती व व्यापारी उपस्थित रहे। मंच संचालन करते हुए परमजीत सिंह सतनामिया ने मंडी से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर दिनेश ढल्ल और अमृतपाल सिंह ने आढ़तियों को मंडी के विकास और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व डिप्टी मेयर बंटी ने फ्रूट मंडी को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त प्रधान वैभव सचदेवा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंडी के सर्वांगीण विकास और आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे, जबकि महासचिव सुखविंदर सिंह भोलू ने जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही।
