HomeUncategorizedउत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी |

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी |

नई दिल्ली. पश्चिमी हिमालय के जम्मू–कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों कोछोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के साफ रहने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञानविभाग के मुताबिक एक ताजा मगर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 14 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयीइलाको को प्रभावित करने की संभावना है. इसके असर से 15-16 फरवरी के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग–अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने के साथ हल्की बारिशऔर बर्फबारी होने की संभावना है

मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों मेंतेज हवाएं (25-35 किमी. प्रति घंटे की गति) चलने की भी संभावना है. इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरानदेश के बाकी हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. बहरहाल जम्मू–कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और अरुणाचल प्रदेश में अलग–अलग जगहों पर बारिश औरबर्फबारी लगातार जारी है.

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here