HomeIndia1 अप्रैल से जालंधर- होशियारपुर- चिन्तपुर्णी सडक का काम शुरू होने की...

1 अप्रैल से जालंधर- होशियारपुर- चिन्तपुर्णी सडक का काम शुरू होने की संभावनाएं हैं।

पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर के विधायक ब्रम संकर जिम्पा की कोशिशों स्वरूप 1 अप्रैल सेजालंधर– होशियारपुर– चिन्तपुर्णी सडक का काम शुरू होने की संभावनाएं हैं। सडक़ के निर्माण के लिएमुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13.74 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। सड़क के निर्माण के लिए टैंडर भी लग चुके हैं।पंजाब भवन में प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान जिम्पा ने बताया कि इस सडक़ की बेहद ख़स्ता हालत से दोआबाइलाका ख़ास तौर पर होशियारपुर निवासी बहुत दुखी थे। सड़क की बुरी हालत के कारण रॉज़मर्रा के होतेहादसों के कारण कई कीमती जानें भी चली गई परन्तु पहले की सरकारों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दियाऔर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। सडक बनाने की जगह लोगों को ईश्वर के सहारे छोड़ दिया।

उन्होंने आगे बताया कि 39 किलोमीटर लम्बी इस सड़क के निर्माण के लिए टैंडर लग चुके हैं और 1 अप्रैल सेकाम शुरू होने की संभावना है । सडक़ का करीब 14 किलोमीटर का इलाका जालंधर जिले में और 25 किलोमीटर का इलाका होशियारपुर जिले में आता है। जिक्रयोग्य है कि जिम्पा इस सडक निर्माण के लिएपहले दिन से ही भरपूर यत्न कर रहे हैं और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत पंजाब कैबिनेट के साथी मंत्रियों के साथभी मीटिंग कर चुके हैं। अब उनकी कोशिशों स्वरूप यह सडक़ जल्द बन कर तैयार हो जायेगी।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here