एआरवाई न्यूज के मुताबकि मंगलवार को संघीय कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने घरेलूउपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमत में 112 फीसदी की बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्रीइशाक डार की अध्यक्षता में आज ईसीसी सत्र में इसे मंजूरी दी गई. संघीय सरकार ने अगले 6 महीने मेंउपभोक्ताओं से 310 अरब रुपये की वसूली के लिए, प्राकृतिक गैसों की कीमतों में 112 फीसदी तक की वृद्धिको मंजूरी दे दी है. बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों चावल 200 रुपये किलो, दूध 150 रुपये लीटर, आलू70 रुपये किलो, टमाटर 130 रुपये किलो और पेट्रोल 250 रुपये लीटर बिक रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में एक गैस सिलेंडर की कीमत अब करीब 3100 रुपयेहै. पता चला है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस मूल्य निर्धारण के 10 स्लैब होंगे कुछ उपभोक्ताओं के लिए500 रुपये का निर्धारित शुल्क तय किया गया है तो वहीं कुछ उपभोक्ताओं के लिए 50 रुपये का शुल्कनिर्धारित किया गया है. कॉमर्शिलय, इंडस्ट्रीयल और पॉवर क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए भी गैस मूल्य निर्धारणमें संशोधन किया गया है. कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमतें 29 फीसदी तक बढ़ा दी गईं औरनई कीमत 1,650 रुपये प्रति एमएमबीटीयू तय की गई है.
