HomeUncategorizedश्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन भगवान श्री कृष्ण का मनाया गया...

श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन भगवान श्री कृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव

C3DE6A6D 7A10 4356 9A99 C34A58543B3Aजालंधर(सोनू छाबड़ा):-श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार द्वारा पटेल चौंक स्थित साई दास स्कूल कीग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम सेहो रहीं है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने चतुर्थ दिन धर्म की कथा, समुद्र मंथन, वामनअवतार, श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन भगतों को बताया। कथा का शुभारंभ ज्योतिप्रवलित करके किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने अपनी मधुर वाणी से कहा किपरमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। भगवान संसार सेजुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल केगायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते।संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। कथा में रामजन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने से मात्र हर प्राणी को मोक्षकी प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म एवं कृष्ण जन्म बाल लीलाओंका वर्णन करते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जबजबअत्याचार और अन्याय बढ़ता है। तबतब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करनेऔर धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा, तब श्रीराम का जन्म हुआ। जब कंस नेसारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। और कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है, जिसे ग्रहणकरन सेे मात्र मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। कथा के अंत में नन्हेंगोपाल श्री कृष्ण के जन्म पर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल बन गया। और सभी भगतों ने नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों की गूंज से सारा पंडाल झूमउठा। इस अवसर पर पूर्णिमा बेरी, वाणी विज, महेश मखीजा, राहुल बाहरी, राजू मखीजा, राजू मदान, दविंदरवर्मा, अरुण आनंद, नंद बाबा, विनोद शर्मा, शिवम मखीजा, गीता अरोड़ा, राधा मदान, साक्षी अरोड़ा, शिक्षाबाहरी, ममता मखीजा, रमेश कुमार, बाँबी मखीजा, दीपिका अरोड़ा, दीपक कुमार, रामेश अरोड़ा,  अरोड़ा, ऊर्जामदान, शाम शर्मा, सोनू बजाज, मनीष बजाज, गौरव कुमार, साहिल मदान इत्यादि अन्य भगत उपस्थित थे।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here