जालंधर सोनू छाबड़ा : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज केनिमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवंसंस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो किनाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछलेलगभग 22 महीने से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम वैदिकरीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन मुख्य यजमान समीर कपूर सेसपरिवार हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जीके निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन–यज्ञ की पूर्णाहुति केउपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए शिव महिमा बारे कहा कि संसार में कोई भीव्यक्ति किसी का भी बुरा नही कर सकता है। किसी के साथ अगर बुरा होता है तो सिर्फ उसके कर्म की वजह सेउसका बुरा होता है। जीवन में अच्छे कर्म करे और सही मार्ग पर चले, जिनके भाग्य होते हैं वही कथा का श्रवणकरते है। भोलेनाथ सुख देना शुरू करते है तो सुखी कर देते हैं। हर जीव को सम्पूर्ण सुख की प्राप्ति होती है जोव्यक्ति जितनी सुविधा में रहता है उतनी ही दुविधा में रहता है। भगवान के मंदिर व कथा में जो व्यक्ति जाता हैवो सुख लेकर ही आता है। भगवान शिव के स्मरण मात्न से ही सभी रोगों का नाश होता है। शिव की आराधनाहमेशा करे। भगवान का पूजन–अर्चन देखा देखी में कभी नहीं करना। व्रत व साधना में दिखावा बिल्कुल नहींहोना चाहिए।
नवजीत भारद्वाज ने महाशिवरात्रि पर्व पर सभी धर्म प्रेमी जन को बधाई दी एवं इसी प्रकार धर्म से जुड़े रहने काआवाहन किया।
इस अवसर पर श्रीकंठ जज, हैरी शंकर शर्मा, विक्र म भसीन, संजीव सोंधी, रविन्द्र बांसल, प्रिंस कुंडल, अनिलचड्डा,रोहित भाटिया, गौरव कोहली, अमरेंद्र कुमार शर्मा,राजेंद्र कत्याल,राकेश प्रभाकर, बलवंत बाला, मुनीशशर्मा, सुरेंद्र शर्मा,रोहित बहल, एडवोकेट राज कुमार, मोहित बहल, अशोक शर्मा, विक्र ांत शर्मा, गोपालमालपानी, राघव चढ्ढा, समीर कपूर, अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमरेंद्र सिंह,संजीव सांवरिया, मुनीश शर्मा, यज्ञदत्त, राकी,बावा जोशी, पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, संजीव शर्मा, गुप्ता,मानव शर्मा, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, पंकज, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, साबी,अभिलक्षय चुघ,लक्की,वावाखन्ना, सुनील जग्गी,प्रिंस,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपीलंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
