HomeUncategorizedउत्तर भारत के मैदनी इलाकों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान...

उत्तर भारत के मैदनी इलाकों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

फरवरी का महीना मौसम (Weather) के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम कई रंगबदल रहा है. एक तरफ जहां ठंड की विदाई हो रही है, वहीं गर्मी दस्तक देने लगी है. लोगों को इस महीने में दोनोंका एहसास हो रहा है. दिन में बढ़िया धूप देखने को मिल रही है, साथ ही रात में थोड़ी ठंडक अभी भी बनी हुई है. हालांकी पहाड़ों पर बदलते मौसम के कारण तापमान में उतार–चढ़ाव बना हुआ है. मोसम विभाग के अनुसारदिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदनी इलाकों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

इस बीच एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जो कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आ चुका है, उसका भी असर देखने कोमिलेगा. IMD के अनुसार इसका असर 17 फरवरी तक देखने को मिल सकता है. IMD ने कहा है कि इसकारण अगले कुछ दिनों तक लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी केसाथ–साथ बारिश की संभावना है. साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश कीभी संभावना जताई गई है.

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here