जालंधर, 27 अप्रैल 2026(राहुल शर्मा)— जालंधर के रिटेल और एंटरटेनमेंट सेक्टर की पहचान बन चुके एमबीडी नियोपोलिस जालंधर मॉल ने अपनी 14वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और भव्य अंदाज में मनाई। इस खास अवसर पर एमबीडी ग्रुप के दूरदर्शी संस्थापक स्वर्गीय श्री अशोक कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मॉल प्रबंधन और रिटेलर्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मॉल के एट्रियम में लाइव म्यूजिक ने माहौल को संगीतमय बना दिया, वहीं बैंड प्रस्तुति और भांगड़ा ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद रिटेलर्स और विजिटर्स के साथ केक काटकर 14वीं वर्षगांठ मनाई गई। पिछले एक वर्ष में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रिटेलर्स को सम्मानित करते हुए हैम्पर्स भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान विजिटर्स ने भी गायन, नृत्य और स्टैंडअप कॉमेडी के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एंकर ने उपस्थित लोगों से मॉल के साथ अपने अनुभव साझा करवाए, वहीं खेलों और पसंदीदा गीतों पर थिरकते हुए सभी ने इस जश्न का आनंद लिया। अपनी स्थापना के बाद से एमबीडी नियोपोलिस जालंधर ने अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स, प्रीमियम डाइनिंग और लग्जरी शॉपिंग अनुभव के साथ शहरवासियों के दिलों में खास स्थान बनाया है। एमबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती सतीश बाला मल्होत्रा ने मॉल की सफलता के पीछे समर्पित टीम की सराहना करते हुए ग्राहकों के विश्वास को सबसे बड़ी ताकत बताया। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा कि एमबीडी नियोपोलिस जालंधर के साथ-साथ आगे बढ़ा है और आने वाले समय में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सोनिका मल्होत्रा कंधारी ने ग्राहकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि 14 वर्ष पूरे होना ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है और भविष्य में भी नवाचार व उत्कृष्ट सेवाओं के जरिए खरीदारी अनुभव को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थापक श्री अशोक कुमार मल्होत्रा ने वर्ष 1956 में जालंधर से एक बुकशॉप के साथ शुरुआत की थी और आज एमबीडी ग्रुप शिक्षा, एडटेक, स्किल डेवलपमेंट, हॉस्पिटैलिटी, मॉल्स, रियल्टी, फूड एंड बेवरेज सहित कई क्षेत्रों में भारत और विदेशों में अपनी पहचान बना चुका है।
