HomePoliticsAAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी...

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, BJP जॉइन करने का कर सकते है ऐलान

नव केसरी ब्यूरो :- आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों—राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल—ने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इस घटनाक्रम ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक सियासी हलचल तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से नाराजगी और अंदरूनी मतभेदों के चलते यह बड़ा कदम उठाया है। वहीं इससे पहले पंजाब AAP नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ED जैसी एजेंसियों के जरिए पार्टी सांसदों में डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि पार्टी को तोड़ा जा सके। अब तीन सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने से AAP की साख को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह घटनाक्रम आने वाले समय में पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है। दूसरी ओर भाजपा के लिए इसे बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है, क्योंकि विपक्षी दल के बड़े चेहरे अब उसके साथ आते दिख रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर अरविंद केजरीवाल और AAP नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here